दतिया
मध्यप्रदेश के दतिया का शातिर बदमाश सद्दाम उर्फ गुल्लू का बीती रात उत्तर प्रदेश की पुलिस से चेकिंग के दौरान आमना सामना हो गया। इस दौरान आमने-सामने की फायरिंग में सद्दाम के पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पहले भी झांसी पुलिस की ग्राम बाजना में बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद सद्दाम फरार हो गया था।
बीती रात सद्दाम के दतिया से झांसी की तरफ आने की मुखबर से मिली सूचना मिलने पर झांसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान रकसा पुनावली मार्ग पर आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सामने देख सद्दाम उर्फ गुल्लू ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सद्दाम उर्फ गुल्लू के पैर में गोली लगी और वह हो गया घायल। जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना को लेकर स्नेहा तिवारी सीओ सदर झांसी ने बताया कि सद्दाम उर्फ गुल्लू का आपराधिक रिकॉर्ड देखें तो 14 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू