बिलासपुर
संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए लगातार संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं तथा संरक्षा में अभूतपूर्व योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल एवं रेल फेक्चर की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोको पायलट श्री पी.पी.राय, लोको पायलट श्री जे.एल. सोनी,सहायक लोको पायलट श्री सुनील कुमार ट्रैकमेंटेनर श्री सोनू, ट्रैकमेंटेनर श्री गुलाब सिंह क्षत्री, तथा स्टेशन मास्टर श्री हनुमत अवलंब सिंह को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने इन 06 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट व सराहनीय संरक्षित भरे कार्य की सराहना की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवराज सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय