October 24, 2026

सीएम बघेल के घर गूंजी किलकारी,दादा बने

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर खुशी ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनके बेटे चेतन बघेल और बहू ख्याति को मंगलवार को सुबह भिलाई रामनगर स्थित बीएम शाह अस्पताल में बेटा हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री का पूरा परिवार उपस्थित रहा। बता दें जच्चा बच्चा दोंनो स्वस्थ हैं। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीटर में ट्वीट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। सीएम ने कहा है कि मैं दादा बन गया, पोता हुआ है।

You may have missed