जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरी महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस ने मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए अपने घर में दूध खौलाने के लिए छोटा बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर के ढक्कन से मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग कुछ दूर पर जा गिरा। वहीं कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सिर फट गया।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन