इंदौर
मप्र लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने रविवार को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 रखी है। सरकारी और निजी कालेजों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए है। जहां परीक्षार्थियों को बिठाने की व्यवस्था की गई है। मात्र एक सत्र में होने वाली परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। नकल रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए है। उड़नदस्ता केंद्रों पर निगरानी रखेगा। आयोग के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 1700 परीक्षार्थी पूरे प्रदेश से परीक्षा देंगे।
बीते साल आयोग ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित किया। 63 विभिन्न पदों के लिए 1206 मुख्य सूची और 569 प्रावधिक सूची में बनाई। वेबसाइट पर मप्र लोकसेवा आयोग ने जानकारी अपलोड कर दी है। प्रदेशभर के कई शहरों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए है। काफी इंतजार करने के बाद आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त को रखी है। परीक्षार्थियों के लिए आयोग ने गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा हाल में किसी भी तरह के गहने, कड़ा और पूरी बांह के कपड़े पहनकर आना वर्जित है। जूतों के बजाय सैंडल और चप्पल पहनकर आने के लिए बोला है।
परीक्षार्थी अपने साथ केंद्र पर सिर्फ पानी बोतल लेकर जा सकते है। वह भी पारदर्शी बोतल होना चाहिए। आयोग ने परीक्षार्थियों को हिदायत देते हुए किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण और स्मार्ट वाच या घड़ी पहनकर आने से मना किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार होंगे। यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के 90 दिनों के भीतर की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू