उज्जैन
श्री मंगलनाथ मंदिर के महंत राजेंद्र भारती और महंत अक्षय भारती ने बताया कि आज सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलनाथ पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर भात पूजन कर महाआरती की।
पूर्व गृहमंत्री का किया गया स्वागत
उन्होंने बताया कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चले इस विशेष पूजन में नरोत्तम मिश्रा भगवान की भक्ति मे लीन नजर आए। श्री मंगलनाथ से मांगे गए आशीर्वाद के बारे में बताया कि प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करने के लिए मैंने यह पूजन किया है। नरोत्तम मिश्रा के मंगलनाथ मंदिर में पूजन अर्चन और दर्शन करने पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा नेता मंदिर पहुंच गए थे। जिन्होंने पूजन अर्चन के बाद पूर्व गृहमंत्री का स्वागत किया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन