August 19, 2026

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके रेसवॉकर अक्षदीप ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

चंडीगढ
पेरिस ओलंपिक के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुके पंजाब के अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा में मंगलवार को पुरूषों के 20 किलोमीटर वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। रांची में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा 2023 जीतकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले अक्षदीप ने एक घंटे 19 मिनट 38 सेकंड का समय निकालकर एक घंटे 19 मिनट 55 सेकंड का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

उत्तराखंड के सूरज पंवार दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक का एक घंटे 20 मिनट 10 सेकंड का क्वालीफाइंग मार्क पार किया। उन्होंने एक घंटे 19 मिनट 43 सेकंड का समय निकाला। वह पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की पैदल चाल के लिये क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय हैं।

प्रेमजीत सिंह बिष्ट और विकास सिंह भी क्वालीफाई कर चुके हैं। एक देश से तीन ही खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग ले सकते हैं और अब भारतीय एथलेटिक्स संघ को तय करना है कि इन चारों में से कौन पेरिस जायेगा।

 

You may have missed