देवरिया.
उत्तर प्रदेश में देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में शनिवार सुबह घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग से झुलस कर एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी। उपजिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के ग्राम डुमरी में शिव शंकर की पत्नी आरती देवी ने आज सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के गैस जलाई तो गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग पकड़ लिया। गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में आरती देवी (35), उनकी बेटी आंचल(14) बेटा कुंदन(12) और 11 माह की बेटी सृष्टि की जलने से मौत हो गई। सिलेंडर में विस्फोट से मकान की दीवार और टीन सेड क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के समय तीनों बच्चें कमरे में सो रहे थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान