मेहगांव/भिंड
अमायन के खेरौली गांव में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे 15 माह का बच्चा घर के बाहर टूटी पड़ी बिजली की केबल से खेलने लगा बच्चे को करंट लग गया। दादी बचाने गई तो उन्हें भी करंट लग गया। इससे नाती और दादी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बृजकिशोर पुत्र दीवानसिंह सिकरवार निवासी खेरौली ने बताया कि गांव में उनका मकान हार में बना हुआ है। रविवार देर रात घर के आगे बिजली के केबल टूटकर जमीन पर गिर गई थी।
सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे उनकी चाची बबली घर के पास बने बाड़े में मवेशी को चारा डालने गई थी, उनके पीछे-पीछे 15 माह का भतीजा मुनेंद्र सिंह पुत्र उदयवीर सिंह सिकरवार भी घुटनों के बल पीछे-पीछे चला गया। पड़ोसी कल्याणसिंह ने घटना देखी तो उन्हें जानकारी दी।
इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर गए। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर दादी और नाती के शव को पीएम के लिए मेहगांव अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों का आरोप केबल टूटने की जानकारी दी, लेकिन नहीं आए कर्मचारी
खेरौली पंचायत के सरपंच राजू सिकवार का कहना है, कि केबल टूटने की जानकारी तुरंत अमायन सब स्टेशन पर बिजली कंपनी के कर्मचारियाें को दी गई थी, लेकिन कर्मचारी केबल जोड़ने के लिए समय पर नहीं आए। अगर केबल जुड़ जाती तो यह हादसा नहीं होता। मृतक बालक घर में अकेला था। उससे बड़ी चार साल की बहन मिष्ठी है। बताया जाता है, कि रविवार को प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल खेरौली पंचायत के कछपुरा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए भी पहुंचे थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान