छतरपुर
माह सितंबर में थाना गुलगंज क्षेत्र के बिजावर रोड बक्सवाहा हार से भैंसे चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी।
थाना गुलगंज पुलिस ने पशु चोरी के अपराध में फरार 4 आरोपी
1. प्रकाश यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट
2. पुष्पेंद्र यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट
3. रज्जू यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट
4. भज्जू राजपूत निवासी ग्राम भारतपुरा थाना बिजावर
को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकाश यादव एवं पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध पूर्व से मारपीट संबंधी चार-चार अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , रूपेश, राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , कृष्ण प्रताप सिंह , मुकेश, राहुल, शीलेन्द्र, कैलाश, घनश्याम, अवनीश की भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू