गुना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए गुना लोकसभा सीट सहित अन्य सीटों पर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया सक्रिय हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा अपने नए और अनोखे अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं.
गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को जहां एक तरफ सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लाने और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू कराने को लेकर बेहतर नीतियां हैं, तो वहीं दूसरी ओर जनता के साथ भी उनका एक अनोखा और मजबूत रिश्ता है, जिसके हर बार नए रूप देखे जाते हैं.
सिंधिया का गाना गुना में हिट
चुनावी संग्राम में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनता के इस मजबूत रिश्ते का एक अलग रूप दिखा. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अप्रैल में अपना चुनावी गाना लॉन्च किया था और 10 दिनों के भीतर ही यह गाना गुना क्षेत्र में हिट हो गया. गुना को उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है, उनका शुमार लोकप्रिय नेताओं में होता है.
जनता के साथ गाने पर झूमते दिखे सिंधिया
लोकसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जब सभाएं करने पहुंचते हैं, उनके साथ सारी जानता भी इस गाने पर झूम रही होती है और सिंधिया को अपना आशीर्वाद दे रही है. इस वेडिंग सीजन में भी सिंधिया का गाना खूब प्रसिद्ध हो रहा है. इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां सिंधिया लोगों के साथ इस गाने पर झूमते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.
सिंधिया परिवार का गढ़ है गुना सीट
बता दें, मध्य प्रदेश की हॉट सीटों में से एक गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा. चुनाव से पहले ज्योतिरादित्या सिंधिया मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस सीट पर सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह है. गुना को सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है. इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से 1999 से 2014 तक कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू