नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में केसों की फाइलिंग, लिस्टिंग, काज लिस्ट आदि की जानकारी अब व्हाट्सऐप के जरिए वकील को मिल सकेगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने नौ जजों की संविधान पीठ पर सुनवाई से पहले गुरुवार को यह घोषणा की।
चीफ जस्टिस ने बताया कि व्हाट्सऐप नंबर 8767687676 के जरिए एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड और पार्टी इन पर्सन को जानकारी मिल सकेगी। चीफ जस्टिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अन्य पक्षकारों को भी इन व्हाट्सऐप नंबर के जरिए फाइलिंग, कॉज लिस्ट और फैसलों की जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह एक छोटा कदम है लेकिन इसका बड़ा असर होगा। इसके अलावा कागज के इस्तेमाल में बहुत हद तक कमी आएगी।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन