भोपाल.
मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर सिस्टम के अध्ययन के लिए कर्नाटक के दल ने आज इंदौर में भ्रमण किया। दल में कर्नाटक बिजली नियामक आयोग बैंगलुरू के सचिव श्री वारा प्रसाद रेड्डी, तकनीकी निदेशक श्री श्रीनिवासाप्पा, उपनिदेशक श्रीमती उमा एच.एम. शामिल थीं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक श्री पुनीत दुबे ने उन्हें स्मार्ट मीटर, प्रीपेड व्यवस्था की तैयारी तथा अन्य जानकारी दी।
बैंगलुरू के दल ने स्मार्ट मीटर योजना से उपभोक्ताओं को होने वाले फायदे, स्मार्ट मीटर स्थापना की चुनौतियों, संचार प्रणाली, उपभोक्ता संतुष्टि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दल को कंट्रोल सेंटर के अलावा कॉलोनियों में लगे स्मार्ट मीटर भी दिखाये गए। बैंगलुरू के अधिकारियों ने इंदौर के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से भी फीडबैक लिया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन