कानपुर
कानपुर (Kanpur) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला शॉपिंग कर लौट रही थी, उसके साथ एक शोहदे ने बीच सड़क पर रेप की कोशिश की. यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात मंगलवार रात रावतपुर इलाके में हुई. यहां एक महिला शॉपिंग कर नमक फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची थी. उस वक्त सड़क पर सन्नाटा था. एक युवक ने महिला को देखा तो उसने बीच सड़क पर महिला को ही गिरा दिया और रेप करने का प्रयास किया. इस पर महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को धक्का दे दिया.
शोर होते ही आरोपी युवक मौके से भाग गया. इसके बाद डरी सहमी पीड़िता भी वहां से अपने घर चली गई. यह पूरी घटना सड़क के किनारे किसी जगह पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने एक्शन के आदेश दिए.
वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो के आधार पर रावतपुर थाने में केस दर्ज किया गया. पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि महिला शॉपिंग करके लौट रही थी, तभी एक युवक ने उसके साथ सड़क पर अभद्रता कर दी. लगता है कि आरोपी युवक नशे में रहा होगा. बहुत जल्द उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया जाएगा.

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया