September 3, 2026

उज्जैन में महिला ने पति और जेठ की गोली मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर

उज्जैन

उज्जैन में महिला ने पति और जेठ को गोली मार दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जेठ ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला ने देसी कट्टे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना इंगोरिया इलाके की है।

इंगोरिया थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह थाना क्षेत्र में एक घटना घटित हुई, जिसमें सविता पति राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैं अपने पति राधेश्याम और जेठ धीरज को गोली मार दी है। सविता की बात सुनकर पुलिस कुछ देर के लिए चौक गई लेकिन यह घटना सही है या नहीं जब पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की तो पता चला कि घटना बिल्कुल सही है। राधेश्याम पिता नगुलाल की मौत हो चुकी है, जबकि उसके जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान हो गई थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था।

आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।  

 

You may have missed