October 30, 2026

अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराने के लिए पसीना बहा रही टीम इंडिया, जडेजा की वापसी पक्की

नई दिल्ली
भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।

दरअसल, भारत टेस्ट क्रिकेट सीरीज को एक केवल एक ही बार ड्रा पाया है। वह अगर इस 3 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को जीत जाता है तो यह उपलब्धि भी कम नहीं होगी। भारतीय टीम केपटाउन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेलने केपटाउन में उतरेगी। टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने टीम की नेट्स प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो को देखकर अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी तय मानी जा रही है। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मैच प्रैक्टिस करते नजर आए।

You may have missed