इंदौर.
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र को कोचिंग में ही दिल का दौरा पड़ा था। उसको अस्पताल में भर्ती किया लेकिन मौत हो गई। घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। रगोली सागर निवासी 18 वर्षीय राजा पुत्र माधव लोधी सर्वानंद नगर में किराये से रहता था। वह बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई के साथ एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। भंवरकुआं क्षेत्र में ही वह आकार कोचिंग जाता था।
बुधवार दोपहर कोचिंग में ही उसके सीने में दर्द हुआ तो साथी टावर चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उपचार किया और आइसीयू में रखा। शाम को राजा की मौत हो गई। गुरुवार को छात्र के शव का जिला अस्पताल में पीएम करवाया गया। उसके पिता पीएचई में इंजीनियर हैं और बड़ा भाई मोबाइल का बिजनेस करता है। राजा अधिकारी बनना चाहता था।
स्कूल बस चालक को भी आया अटैक
गुरुवार दोपहर को एक स्कूल बस के चालक को भी बस चलाने के दौरान साइलैंट अटैक आय़ा। उसकी भी मौत हो गई। शहर में यह पिछले कुछ महीनों में साइलेंट अटैक की नौवीं घटना है। घटना के दौरान स्कूल बस में बच्चे भी थे। यह घटना खालसा कालेज के सामने हुई और जिस समय घटना हुई उस समय बस में बच्चे भी बैठे हुए थे।

More Stories
डॉ. विक्रम वट्टी बने एम्स भोपाल में अंगदान कार्यक्रम के अंग प्रत्यारोपण प्रभारी समन्वयक
नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले के अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप, मंत्री की छवि पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ