भोपाल/यूएन ब्यूरो: 23 जुलाई 2025
पाकिस्तान काे जवाब देते हुए भारत ने कहा कि एक तरफ भारत है- लोकतांत्रिक, समावेशी और उभरती अर्थव्यवस्था, और दूसरी तरफ पाकिस्तान है- जो आतंकवाद और कट्टरपंथ में डूबा हुआ है। भारत ने साफ कहा- आतंकवाद के लिए कोई सहनशीलता नहीं होनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर भारत ने वैश्विक शांति, बहुपक्षीय सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख पर पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा और पाकिस्तान को एक बार फिर आतंक पर खरीखोटी सुनाई. यूएन में भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश (PR) ने अपनी स्पीच में बताया कि कैसे शीत युद्ध के बाद संघर्षों का स्वरूप बदला और गैर-राज्य आतंकी संगठनों की भूमिका बढ़ी।
भारत ने हालिया पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत का जिक्र करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी अड्डों पर सटीक कार्रवाई की जानकारी दी. पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए भारत ने कहा, ‘पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ हैसी’।
भारत ने यूएन में अपने शांति मिशनों और वैश्विक सहयोग की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। भारत ने कहा कि विवादों का समाधान संबंधित देशों की सहमति और प्रयास से ही संभव है. UNSC में सुधार की मांग दोहराते हुए भारत ने G20 में अफ्रीकी यूनियन की भागीदारी को उपलब्धि बताया. भारत की ओर से राजदूत पर्वतनेनी ने वैश्विक सहयोग, शांति, आतंकवाद और अन्य मुद्दों पर बात रखी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन