मंडला
जिले की बिछिया तहसील के अंतर्गत आने वाले 163 कोटवारों को अक्टूबर 2023 से मानदेय का भुगतान किया नहीं जा रहा है। जिसके कारण कोटवारों के परिवारों में भारी आर्थिक तंगी गहराती जा रही है। जबकि वहीं पर अन्य तहसीलों के कोटवारों को भुगतना होता आ रहा है। बताया गया कि ऐसे कोटवार बड़ी संख्या में हैं जिनको मानदेय का भुगतान वर्षों से नहीं हो पा रहा है। अक्टूबर 2023 से तो बिछिया तहसील के किसी भी कोटवार को भुगतना नहीं किया गया है।इस समस्या के जल्द समाधान के लिए बिछिया तहसील के कोटवार जनसुनवाई पहुंचकर आवेदन कलेक्टर के हाथ सौंपे हैं। कलेक्टर के द्वारा इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करने का आस्वासन दिया गया है।
कोटवार संघ से पदाधिकारी भैया लाल धुर्वे ने बताया है,कि इस समस्या के जल्द समाधान कराये जाने को लेकर तहसीलदार और एसडीएम बिछिया कार्यालय पहुंचकर आवेदन भी दिया जा चुका है बावजूद कोई समाधान नहीं निकलते देख कलेक्टर के पास आवेदन करने मजबूर होना पड़ा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू