जिला अस्पताल की मर्चुरी के पास मिला अज्ञात शव
हत्या या आत्महत्या गुत्थी अनसुलझी, पुलिस अधीक्षक रंजन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
कटनी
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मर्चुरी के ठीक पीछे मंगलवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल चौकी से सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी लगने के बाद देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर अज्ञात युवक की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि शासकीय जिला अस्पताल की मर्चुरी के पास जो शव पाया गया उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
उसकी मौत कैसे और किन कर्म से हुई अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। जिस जगह शव मिला है उसके ठीक ऊपर ही कटनी जबलपुर ओवर ब्रिज मौजूद है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे पुल से गिरने के कारण अज्ञात युवक की मौत हुई हो।घटना की सही जानकरी पी एम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकती है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक के दोनों पर टूटे हुए हैं और सर पर गहरी चोट है। अब उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाना संभव है। आत्महत्या है या फिर हत्या जब तक पीएम रिपोर्ट सामने नहीं आती तब तक कुछ भी कह पाना असंभव है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान