इंदौर
कोर्ट में पीएफआई के लिए वीडियो रिकार्डिंग कर रही युवती को पकड़वाने वाले वकील पर के साथ इंदौर के सदरबाजार क्षेत्र में तीन लोगों ने मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वकील को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार मनीष गडकर वकालत करते है। उनका दफ्तर तिलक पथ पर है। उनके दफ्तर में जुनैद अपने भाई की जमानत के लिए आया था। मैने उसे दस्तावेज दिए और कहा कि उस पर भाई के हस्ताक्षर लाना है। बीच में उसने फोन लगाया तो मैने व्यस्त होने का हवाला देकर शाम को आने का कहा। शाम को वह अपने दो साथियों के साथ आया और कहा कि आजकल तुम फेसबुक पर मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट डाल रहे हो।
ऐसा मत करो, वर्ना जान से हाथ धोना पडेगा। इसके बाद तीनों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और दफ्तर के कांच भी फोड़ दिए। मनीष का कहना है कि आरोपी भाई की जमानत के बहाने आए, लेकिन वे मुझ पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
छात्रा को पुलिस के हवाले किया था
मनीष हिन्दू महासभा से जुड़े है। बजरंग दल से जुड़े नेता को कोर्ट में पेश करने के दौरान लॉ स्टूडेंट सोनू मंसूरी कोर्ट में वीडियोग्राफी कर रही थी। मनीष व एक अन्य वकील ने इस पर आपत्ति ली थी और छात्रा की शिकायत पुलिस को की। छात्रा के पास से नोटों की गड्डी भी मिली थी। मनीष सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहत है और अजान के दौरान बजने वाले लाऊंड स्पीकरों के खिलाफ मुहिम भी चलाई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान