इंदौर
किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। किसानों से अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 25 मार्च से 10 मई तक किया जाएगा। निर्धारित खरीदी केंद्रों पर किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। इसके लिए मंगलवार 21 मार्च से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इस वर्ष गेहूं बेचने के लिए 34 हजार 200 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारु ने बताया कि गेहूं खरीदी के लिए इंदौर जिले में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की उपज की तौल किसी कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगी, उनकी तौल शनिवार को की जाएगी।
बैंक खाते में किया जाएगा भुगतान
शनिवार एवं रविवार को शेष फसल का परिवहन, भंडारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन की जाएगी। किसानों द्वारा फसल विक्रय के लिए 21 मार्च से स्लॉट बुकिंग वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथा उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू