भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार राज्य के मुख्य आकर्षण ओंकारेश्वर में ‘स्टेच्यू आफ वननेस’ से गुजरात में ‘स्टेच्यू आफ यूनिटी’ तक नर्मदा नदी पर लगभग 130 किमी का अंतर-राज्य क्रूज चलाएगी। पर्यटक दोनों गंतव्यों के मध्य ग्रामीण पर्यटन अनुभवों का आनंद ले सकेंगे। स्टेच्यू आफ वननेस से धार के कुक्षी तक पर्यटकों को सड़क मार्ग से लाया जाएगा। इस दौरान सड़क मार्ग से ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू आदि घुमाते हुए क्रूज तक पहुंचाया जाएगा। यहां से क्रूज में सवार होकर पर्यटक सरदार सरोवर बांध जाएंगे और फिर स्टेच्यू आफ यूनिटी पहुंचेंगे। इस तरह 190 किलोमीटर सड़क मार्ग और 130 किलोमीटर जल मार्ग की यात्रा होगी। यह पूरी यात्रा तीन रात और चार दिन की होगी। पर्यटक नर्मदा नदी के आस-पास उपलब्ध प्राकृतिक सौंदर्य और जैव-विविधता से रूबरू हो सकेंगे। राज्य सरकार जिस तरह से तैयारी कर रही है, इससे तो साफ है कि वर्ष 2025 में ही स्टेच्यू आफ यूनिटी तक क्रूज का संचालन किया जा सकेगा।
क्रूज परिचालन के लिए सब्सिडी देगी सरकार
क्रूज परिचालन और जलीय खेलकूद को बढ़ावा देने की इच्छुक एजेंसी को सरकार सब्सिडी भी देगी। निवेश के आधार पर सब्सिडी 15 से 30 फीसद तक होगी। क्रूज संचालन के लिए निजी कंपनियों से भी बात की जा रही है। पर्यटन विभाग केवल बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगा, क्रूज का संचालन निजी कंपनियां ही करेगी। क्रूज की यात्रा के दौरान पर्यटकों का रात और दिन का स्टे कहा होगा, इसका रोडमैप निजी एजेंसी तय करेगी। हालांकि पर्यटन विभाग अपना एक रोडमैप तैयार कर रहा है। इसके लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों की भी मदद ली जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू