सोनीपत
सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र की रबर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए, जिससे 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैक्ट्री में रबर होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। 16 श्रमिक नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। आठ को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, कुछ को निजी अस्पतालओं में भर्ती कराया गया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। जिले भर की एंबुलेंस को बुला लिया गया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”