भोपाल
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश है। बुधवार सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। धूप तो है, लेकिन चमक फीकी है। इस सीजन पहली बार रात में प्रदेश के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। मंगलवार की रात में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुआ है। सीजन में ये पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे रहा है। इससे बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश ठिठुर गया।
शहडोल में कड़ाके की ठंड का कहर जारी
शहडोल में ठंड का कहर जारी है।पिछले 24 घंटो में शहडोल में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शरह में अधिकतम तापमान 21.5 न्यूनतम तापमान 5.1 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों तक ठंड का असर इसी तरह दिखेगा।
इस हांड कपकपा देने वाली ठंड से लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है। इस ठंड में लोग गर्म कपड़ों के साथ आग लगाकर कर अलाव का सहारा ले रहे है। ठंड के चलते सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहता है। कोहरे के चलते बिजीविलटी रही 10 मीटर से कम है।
22-23 दिसंबर को बारिश का अनुमान
भोपाल में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। रीवा, ग्वालियर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसबंर से तापमान में और गिरावट आएगी। यहां तक की 22-23 दिसंबर को बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:
भोपाल
भोपाल में भी ठंड बढ़ गई है और कल तापमान 9.9 डिग्री था। भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 20 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसी के साथ दिन में धुंध छाई रहेग।
इंदौर
इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में धुंध रहने की संभावना है।
जबलपुर
जबलपुर में कल तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यहाँ भी बहुत ठंड पढ़ रही है। यहाँ आज न्यूनतम तापमान 08 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।
ग्वालियर
ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी ठंड अब लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर में आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 24 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध रहने की संभावना है।
उज्जैन
उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू