हरदा
आगामी 1 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर उन्हें संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में कलेक्टर गर्ग ने बताया कि 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी
मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। बैठक में अपर कलेक्टर डॅा.नागार्जुन बी.गौड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराएं ताकि ऐसे नागरिक जो अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहते है। 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये युवा मतदाता अधिकाधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सुझाव दिया कि नगरीय क्षेत्रों में एनाउंसमेंट कराकर तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों तक पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी पहुंच सके। कलेक्टर गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें और उनके माध्यम से इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू