भोपाल
पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट, भदभदा, भोपाल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में संधारित शुद्ध शाहीवाल गाय,शुद्ध जर्सी गाय एवं जर्सी शाहीवाल क्रॉस गायों के रखरखाव, तीनों नस्लों के दूध का फैट प्रतिशत, दुग्ध उत्पादन आदि के बारे में जानकारी ली।
राज्य मंत्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रक्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले शैलेज की गुणवत्ता की जानकारी ली एवं पशुओं को खिलाने के निर्देश दिए। इससे दुग्ध उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव का रिकॉर्ड संधारित कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए ।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान