October 16, 2026

उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को बनाया एमपी का प्रभारी

 

भोपाल

बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश में प्रभारी बदले गए हैं। मुरलीधर राव को हटाकर उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को एमपी का प्रभारी बनाया गया हैं।

वहीं सतीश उपाध्याय को फिर से सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है।

यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे डॉ.महेंद्र सिंह को मप्र बीजेपी का प्रभारी व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों ही नेताओं को पहले मप्र में लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था। जबकि विधानसभा चुनाव में यह भूमिका भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्णव ने अदा की थी। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं।

You may have missed