भोपाल: 13 सितम्बर 2025
भारतीय रेल में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिवर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2025 के सतर्कता जागरूकता सप्ताह (18 अगस्त से 17 नवम्बर तक) के अंतर्गत भोपाल मंडल पर स्थित कार्यालय एवं संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में 13 सितम्बर को मंडल रेल चिकित्सालय भोपाल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय डोगरा के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सतर्कता संबंधी जानकारियां दी गई। कर्मचारी श्री तापोस चटर्जी, मुख्य फार्मासिस्ट द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से सतर्कता संबंधी रोकथाम, गतिविधियां, उपाय व बचाव आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। उक्त अवसर पर सभी चिकित्सा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्ण निर्वहन एवं सतर्कता जागरूकता के प्रति कर्मियों को नैतिक जिम्मेदारी के प्रति अवगत कराने के साथ कार्य मे पारदर्शिता लाना है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान