भोपाल/सागर: 7 जनवरी 2025
सागर जिले की देवरी नगर पालिका के 12 भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पर भ्रष्टाचार और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ मिलकर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। पार्षदों ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं से मुलाकात की।
सागर जिले की नगर पालिका देवरी की अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए भाजपा के पार्षद अब आरपार के मूड में नजर आ रहे हैं। परिषद के 12 पार्षदों ने देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया के साथ भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। परिषद के 15 में से 12 भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष पर कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों के साथ मनमानी, भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। नाराज पार्षदों का कहना है अगर अध्यक्ष को हटाया नहीं गया तो हम सभी इस्तीफा दे देंगे। पार्षदों का यह दल अब मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा।
गौरतलब है कि नगर पालिका में 15 में से 13 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत में है। बीजेपी पार्षदों की ओर से गत वर्ष अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए आमरण अनशन किया गया था। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप से आश्वासन देकर समाप्त करा दिया गया था। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के दो पार्षदों के सहयोग से अध्यक्ष बनी नेहा अलकेश जैन सिर्फ कांग्रेस पार्षद के इशारे पर परिषद चला रही है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जो बहुमत खो चुकी हैं। हम भाजपा के 12 पार्षद अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के पूर्व एवं एक वर्तमान विधायक पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों की माने तो अगर अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सामूहिक इस्तीफा दे देंगे3।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान