August 11, 2026

शहडोल में होगी सातवीं रीजनल कॉन्क्लेव: डॉ मोहन यादव

भोपाल: 7 जनवरी 2025

शहडोल में 16 जनवरी को होगी 7 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव। शहडोल जिले में समृद्ध खनिज संपदा, सांस्कृतिक विरासत और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के चलते औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में घोषित किया। शहडोल देश के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्रों में से एक, सोहागपुर कोलफील्ड एशिया के सबसे बड़े कोयला भंडारों में से एक है, शहडोल में फायर क्ले, मीथेन गैस और अन्य महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। शहडोल की भौगोलिक स्थिति इसे औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। शहडोल मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ता है। बेहतर सड़क और रेलवे नेटवर्क होने से यह क्षेत्र व्यापार और माल परिवहन के लिए उपयुक्त है।

You may have missed