752 मीटर की ऊंचाई पर क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचे मंत्री श्री लोधी
दमोह : 23 दिसम्बर 2024
मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र लोधी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनपद जबेरा के ग्राम कलुमर पहुंचे। उन्होंने सभी के साथ 03 किलोमीटर लंबी पथरीली दुर्गम घाटियों पर पैदल यात्रा निकाली और मध्य प्रदेश की 752 मीटर की द्वितीय सबसे ऊंची चोटी ‘सद्भावना शिखर’ पहुंचे। साथ ही मंत्री श्री लोधी ने पर्यटन की दृष्टि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा बहुत से लोगों को इस शिखर की जानकारी प्राप्त नहीं थी, इसीलिए सभी के साथ यहां पहुंचा हूं। हमारे प्रदेश में ऐसे विभिन्न स्थान है जहां प्रकृति की गोद में स्वच्छ वातावरण में पर्यटन स्थलों के विकास की संभावना है आने वाले समय में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विकास कार्य किए जाएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर नए कार्य और नवाचार कर रही है, हम नए पर्यटन स्थलों के विकास और उन्हें सबके सामने लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

More Stories
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़