दमोह
दमोह जिले में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वही, बारिश के कारण नुकसान होना भी शुरू हो गया है।
दरअसल, इस समय जिले के कई ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के चलते यहां रखी लाखों रुपये की धान पानी में भीग गई। इससे शासन को काफी नुकसान हुआ। लेकिन, धान के भीगने में खरीदी करने वाले प्रबंधकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि, पिछले 15 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। इसके बाद भी धान को पानी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में बारिश होने पर खरीदी केंद्र पर रखी धान भीग गई।
कहां हो रही धान की खरीदी
दमोह के जबेरा ब्लॉक, कुम्हारी और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई केंद्र पर धान की खरीदी चल रही है। यहां किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पहले उसे सर्वेयर द्वारा परेशान किया जा रहा था। वही, अब उसकी उपज पानी में भीग रही है। जबेरा ब्लॉक के बनवार खरीदी केंद्र में रखी धान की बोरियों के चारों ओर पानी भर गया। यही हालत तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा खरीदी केंद्र की भी है। मौसम वैज्ञानिकों के बताएं अनुसार अगर चार दिन तक इसी तरह बारिश होती रही तो खराब होने वाली लाखों की धान का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच सकता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू