भोपाल
राजस्थान में शुक्रवार देर रात को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी उतर गए। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फिलहाल के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। कोटा पहुंचने पर हादसा हो गया। इस घटना के बाद कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। वहीं, इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट किया गया।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया