नईदिल्ली
गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के कारण कर्तव्यपथ से रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ से जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ से मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ से सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक आवाजाही प्रतिबंध होगी। 17, 18, 20 और 21 जनवरी को विजय चौक से इंडिया गेट तक परेड रिहर्सल की जाएगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। ट्रैफिक दिशा निर्देश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल की निर्बाध आवाजाही के लिए सड़कों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इस बीच विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। लोगों से ये भी कहा है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान