आईटीआई डिंडोरी में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
डिंडौरी
शासकीय आईटीआई डिंडोरी में आज प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा मोटर्स सानंद गुजरात एवं, राम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड पीथमपुर धार हेतु आईटीआई के पास आउट प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 34 प्रतिभागियों का पंजीयन एवं 26 प्रतिभागियों का प्रारंभिक चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को कंपनी द्वारा 15535 से 18555 रुपए का वेतन (8 घंटों के लिए) किया जाएगा। कंपनी द्वारा सभी उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जाएगी जिसमें कर्मचारियों का इंश्योरेंस, कर्मचारी भविष्य निधि कैंटीन सुविधा आवा गमन हेतु बस सुविधा सालाना 18 दिवस की पैड लीव की सुविधा आदि सुविधाएं सम्मिलित है। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि नीरज ठाकुर एवं शासकीय आईटीआई डिंडोरी के प्राचार्य श्री रमेश मरावी और श्री इमरान खान TPO सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान