भोपाल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश में राजस्थान के धौलपुर से प्रवेश करेगी। यह पांच मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। यहां राहुल महाकाल के दर्शन करके रोड शो करेंगे। धार जिले के बदनावर में बड़ी आदिवासी न्याय सभा होगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर किसान, युवा, महिला, आदिवासी सहित अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से मुरैना के जीपी ढाबा के पास तिरंगा झंडा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद प्रदेश में यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। मुरैना में छोटी सभा होगी। सुमावली होते हुए यात्रा ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र पहुंचेगी। यहां शाम पांच बजे से हजीरा मार्ग पर रोड शो होगा। तीन मार्च को भी रोड शो रखा गया है।
भारत जोड़ो यात्रा के समय भी राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।
चार मार्च को बमोरी, गुना होते हुए राघोगढ़ पहुंचेंगे और यहां रोड शो और रथ सभा होगा। इसके बाद राजगढ़, ब्यावरा, पचोर, मक्सी होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और चिमनगंज मंडी से रोड शो होगा। छह मार्च को धार के बदनावर में आदिवासी न्याय सभा करते हुए कुंडी से यात्रा राजस्थान प्रवेश कर जाएगी।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया