February 13, 2026

पुलिस ने अवैध शराब बनाते आरोपी को पकड़ा 70 लीटर कच्ची शराब के साथ उपकरण जप्त ,1400 किलो महुआ लहान किया नष्ट

धार

 अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक  मनोज सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी  धीरज बब्बर मार्गदर्शन में पुलिस थाना डही ने दिनांक 01.07.23 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम करजवानी में दबिश देकर आरोपी टेटिया पिता मालसिंह भीलाला उम्र 52 साल निवासी करजवानी को हाथ भट्टी से महुआ की कच्ची शराब तैयार करते रंगे हाथों पकड़ा आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए मौके पर करीब 1400 किलो महुआ लहान भी नष्ट किया गया। कच्ची शराब एवं महुआ लहान की कुल कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2 )आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया गयाकार्रवाई करने वाली टीम में सउनि सुखदेव अलावा, आरक्षक लक्ष्मण, संजय की विशेष भूमिका रही।

You may have missed