प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रीवा में लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकार्पण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले स्थल में मंचीय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू