भोपाल: 11 जून 2025
भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को दो स्थानों पर पथराव हुआ, जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। पहला पथराव दतिया के पास हुआ, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। इसके बाद, ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची तो वहां भी पथराव की घटना हुई।
ग्वालियर स्टेशन पर रुकी ट्रेन
शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या- 12001 के कोच C3 पर हमला हुआ। पथराव इतना जोरदार था कि कोच के शीशे टूट गए। घटना में यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। यात्रियों ने बताया कि पथराव के बाद वे काफी दहशत में थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान