August 15, 2026

म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई, मशहूर गायिका प्रभा अत्रे ने का आज निधन

मुंबई
म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। की मशहूर गायिका प्रभा अत्रे ने का आज निधन हो गया है। प्रभा ने आज सुबह 92 साल की उम्र में जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस दुखद खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभा अत्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभा का मुंबई में एक कार्यक्रम था। वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले पाती कि उससे पहले ही उनका निधन हो गया। बता दें, प्रभा अत्रे को बचपन से ही म्यूजिक का बहुत शौक था। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था।

 

You may have missed