रायपुर
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है. अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे.
शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण यह फैसला लिया गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है. ज्यादातर लोग गर्मी से परेशान हैं. लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय