शहडोल
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने आज जैतपुर अनुभाग के ग्राम पंचायत खैरानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने ग्राम पंचायत खैरानी में लोगों से चर्चा करते हुए जाति प्रमाण पत्र, खाद्यान्न, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड बनवाने सहित अन्य योजनाओ से लाभान्वित होने की जानकारी ली तथा कहा कि जिन लोगों के जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड न बने हो तो वे अपना जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनावा ले। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान सचिव, रोजगार सहायक को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत पात्र लोगों के जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ने ग्राम पंचायत सचिव से ग्राम पंचायत खैरानी में बनाए गए जाति प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी सहित अन्य किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान