शहडोल
थाना बुढार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल में सवार बुढार के अटरिया टोला निवासी छोटू बैगा एवं सुनील प्रजापति घायल हो गए थे जिसे 100 डायल के माध्यम से दो घायलों को घटना स्थल सेशासकीय अस्पताल बुढार भिजवाया गया।
गौरतलब है कि थाना बुढार क्षेत्र में एक मोटर साइकिल का एक्सिडेंट हो गया है दो व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 23 अक्टूबर 2024 को रात्रि में 6:11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुढ़ार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए तत्काल रवाना किया गया।
डायल-100 स्टाफ आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत एवं पायलेट दुर्गेश शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार छोटु बैगा पिता होरी लाल बैगा उम्र 24 साल निवासी अटरिया टोला एवं सुनील प्रजापति पिता गोविंद राम प्रजापति उम्र 18 साल निवासी अटरिया टोला घायल हो गये थे। डायल 100 एफ.आर.व्ही द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल बुढ़ार पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर किया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू