नोएडा
नोएडा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच सड़क हत्या से सनसनी फैल गई। सेक्टर 104 में एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए 5 हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। के श्री मॉल के बाहर 9 राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरजभान के रूप में हुई है, जो लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रहते थे।
घटना करीब दोपहर एक बजे की है। सूरजभान के श्री प्लाजा में स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले थे। वह सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर केले खा रहे थे। तभी दो बाइक पर बैठे पांच बदमाश वहां पहुंचे। आगे आई बाइक पर हथियार से लैस तीन बदमाश थे। जिन्होंने बेहद नजदीक जाकर सूरजभान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सूरजभान के सिर पर भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 9 राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे हाजीपुर अंडरपास की तरफ फरार हो गए।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के तहत सेक्टर 104 में युवक की हत्या की जानकारी देते हुए डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने कहा कि सूचना मिली थी कि जिम करके निकले शख्स को गोली मार दी गई है। गाड़ी में बैठते ही उस पर फायरिंग कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया। 4 टीमें बनाकर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। आसपास बाजार होने की वजह से संभव है कि हमलावर कई सीसीटीवी में कैद हुए होंगे। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे रुपए के लेनदेन या प्रेम प्रसंग जैसी वजहें हो सकती हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है।

More Stories
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!
गौमांश मामले ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों और कांग्रेस का सरकार पर हमला, सरकार की कार्यवाही सवालों के घेरे में