टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के द्वारा गुण्डा/निगरानी बदमाशो, असमाजिक तत्वो व जिला बदर चौकिंग, अबैध शराब, जुआ सट्टा, वारण्टियो की धरपकङ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी उप निरी बृजेन्द्र सिंह घोषी के नेतृत्व में थाना कुडीला पुलिस को मुखबिर के द्वारा एक व्यक्ति हीरापुर से कही बाहर शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई जो मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड कार्यवाही करते हुए हीरापुर तिगैला से अभियुक्त प्रकाश लोधी पिता लक्ष्मण लोधी उम्र 24 साल निवासी हीरापुर थाना कुडीला से दो बोरियो में देशी मदिरा प्लेन अबैध शराब की 8 पेटी कुल मात्रा 72 लीटर कीमती 26000 रुपये की लिये मिला। जिससे मौके पर उपस्थित साक्षियों के समक्ष के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर थाना कूड़ीला पर अपराध क्रमांक 108/24 धारा 34(2) आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही में उनि. बृजेन्द्र सिंह घोषी थाना प्रभारी कुडीला, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिलगाम, प्रआर. उदल सिंह, प्रधानआर. दीपक गंगेले, आर. तरूण गंधर्व, आर.जगदीश मोरी, आर. नीरज पाल, आर. मोहन अहिरवार, आर. देशराज अहिरवार म.आर. प्रीति पाठक, म.आर. हेमलता अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू