टीकमगढ़
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी स्वीप जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसीक्रम में आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड टीकमगढ़ के अंतर्गत कार्यरत नवांकुर संस्था ग्रामीण स्वावलंबन समिति टीकमगढ़ के द्वारा ग्राम ककरवाहा में बच्चों के साथ रैली निकलवाकर, मतदान जागरूकता के लिए नारो का स्लोगन करवाकर लोगों को मतदान करने की महत्वता समझाईश दी गई और उन्हें अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान की 26 अप्रैल 2024 तारीख की जानकारी देते हुऐ एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ग्राम वासियों से अपील की गई।।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू