शहडोल
कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जैतपुर तहसील अन्तर्गत उप तहसील चन्नौडी के ग्राम पंचायत चन्नौडी में चलाये गये कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर कैम्प में आर०ओ०आर०, किसान पंजीयन, नक्शा तरमीम सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष किसानों के आधार लिंकिंग कार्य भी करवाया।
साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल डॉ. केदार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 का ईपी० रेशियो अन्य राज्यों की अपेक्षा कम होने पर मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. की बैठक नगरपालिका धनपुरी के सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें । उन्होंने मतदान केन्द्र की जनसंख्या व मतदाता की संख्या का सत्यापन करने के एवं राज्य के ईपी रेशियो के गैप को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी व बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान