खंडवा
अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तुलजा भवानी माता मंदिर परिसर में 1008 किलो वजनी प्रदेश का सबसे बड़ा दीपक प्रज्वलित किया गया है। 1008 किलो वजनी दीये का निर्माण सवा लाख रुपये की लागत से किया गया है।
गुरुवार शाम पंडित अमित दाधीच सहित पांच पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच महापौर अमृता यादव ने राम ज्योत को प्रज्वलित किया। दीये में 2100 किलो तेल डाला गया है। इस ज्योत को मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी राम ज्योत माना जा रहा है। इस कलात्मक व भव्य दीपक का निर्माण करीब 15 दिनों में किया गया। इससे पांच दिनों तक पूरा क्षेत्र रोशन रहेगा।
उधर, खंडवा संसदीय क्षेत्र में चार स्थानों पर आकाशीय दीप महोत्सव अंतर्गत 5110 भगवा आकाशदीप व गुब्बारे छोड जाएंगे। दीपों की यह संख्या भगवान राम के 14 वर्ष अर्थात 5110 दिवस का वनवास काट कर लौटने की खुशी व दीपावली के उपलक्ष्य में तय की गई है।
सांसद मित्र मंडल के चंद्रेश पचौरी ने बताया कि 21 जनवरी की शाम तीर्थनगरी ओंकारेश्वर, अवधूत संत दादाजी धूनीवाले की धरा खंडवा, नर्मदा तट बड़वाह और ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में साधु-संत और आमजन के साथ जय श्री राम की जय घोष के बीच आकाश में दीप छोड़े जाएंगे।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!