भोपाल.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खण्डवा एवं बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12ः50 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानससभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात सिंह दोपहर 2:20 बजे खरगौन लोकसभा के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला
विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली